
पुलिस ने हापुड के कांग्रेसियों को कलैक्ट्रेट कूच करने रोका
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):हापुड पुलिस ने हापुड के कांग्रेस जन को कलैक्ट्रेट की ओर कूच करने से बुधवार को रोक लिया।
हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,शहर अध्यक्ष इरफान अहमद तथा भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह आदि को बुधवार को पुलिस ने हापुड कलैक्ट्रेट की ओर कूच करने से रोक लिया।वे कलैक्ट्रेट पहुंच कर किसानो व बिजली उपभोक्ता की स्मार्ट मीटर आदि समस्याओ को लेकर धरना प्रदर्शन करना था।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया है कि मंगलवार रात 10:30 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें उनके आवास पर नजर बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जिस तरह से बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया। उस घटना से देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल है। उन्होंने बताया है कि बुधवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी हापुड़ को देना था। जो कि उत्तर प्रदेश के किसानों को यूरिया व डीएपी खाद की समस्या के संबंध में और उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं को मनमाने तरीके से बिजली का बिल बढ़ाकर भेजने के संबंध में दिया जाना था। लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए बर्बरतापूर्ण व्यवहार को लेकर कांग्रेसियों द्वारा दिल्ली कूच के डर से केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा रात में ही पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेसी नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने कहा हैं कि सरकार का रवैया बेहद ही तानाशाही से भरा हुआ हैं। कांग्रेसियों द्वारा दिल्ली कूच के डर से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार घबराई हुई हैं।
जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने SHO हापुर मनीष चौहान और हापुड़ तहसीलदार स्वाति गुप्ता को ज्ञापन दिया।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, पंडित अरविंद शर्मा, दिनेश चंद शर्मा, रजनीश त्यागी, रश्मि चौधरी, चौधरी मुरसलीन, आई सी शर्मा, रामलाल आर्य, हर्ष कुमार सिरोही, गौरव गर्ग, सुबोध शास्त्री, सुशील शास्त्री मौजूद रहे।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















