
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में मोबाइल का प्रयोग करते पकडे गये परीक्षार्थी को पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):थाना पिलखुवा पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा मे नकल हेतु अनुचित साधन (मोबाइल फोन) का प्रयोग करने वाले अभियुक्त व परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया है।आरोपी गांव मडैया रफातपुर का सचिन है।
बता दे कि सोमवार को आरक्षी भर्ती परीक्षा 2026 की प्रथम पाली में जनपद हापुड़ के थाना पिलखुआ क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केन्द्र सर्वोदय इंटर कॉलेज पिलखुआ पर चल रही परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी सचिन (अनुक्रमांक 4500701221) पुत्र छज्जू सिंह निवासी जनपद अमरोहा लघु शंका करने के बहाने पुरुषों के टॉयलेट रुम में गया । उसके वापस लौटने में विलम्ब होने पर कर्मचारी गण को सन्देह हुआ तो टॉयलेट खुलवाकर देखा गया और पाया कि उपरोक्त परीक्षार्थी सचिन के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है जो कि एक प्रतिबंधित वस्तु है ।
प्राथमिक पूछताछ पर उपरोक्त अभ्यर्थी सचिन के द्वारा बताया गया कि वह आज सवेरे परीक्षा केन्द्र के भीतर परीक्षा देने आते समय अपने अधोवस्त्रों के भीतर गुप्त रूप से एक मोबाइल फ़ोन को छिपाकर ले आया था और परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पूर्व ही उसने इसे पुरुषों के बाथरूम में छिपा दिया था ।
इस सिलसिले में उपरोक्त अभ्यर्थी सचिन के विरुद्ध परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने के फलस्वरूप वादी पुलिस केन्द्र प्रभारी श्री संजय सिंह निरीक्षक द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट मु.अ.सं.272/26 अंतर्गत धारा 3/4 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम , 2024 थाना पिलखुआ पर पंजीकृत कराई गयी है ।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























