
👁 1 views Views
दो एसी हड़पने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना सिम्भावली पुलिस ने धोखाधड़ी कर दो ए0सी0 हड़पने की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी अमरोहा के मौहल्ला बाजार रज्जाक का जमाल है।
आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी कर लिए गए 02 ए0सी0 बरामद किए है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद अमरोहा, मुरादाबाद व हापुड़ में धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम आदि अपराधों के करीब आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























