
पिलखुवा की मिठाई की दुकान और धौलाना की खोया निर्माण इकाई का निरीक्षण, खाद्य विभाग ने लिए नमूने
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के क्रम में जनपद में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पिलखुवा स्थित अन्नपूर्णा स्वीट एंड बेकर्स से आलू चिप्स का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पाम ऑयल की मिलावट की आशंका के परीक्षण के लिए आलू चिप्स का नमूना लिया।निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारी को मिठाइयों पर निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि (Use By Date) अंकित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माणशाला में उचित और नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी कहा गया।
इसके अलावा धौलाना के आलम नगर स्थित मदन मित्तल की खोया निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया गया। यहां से खोया का नमूना लेकर जांच के लिए संग्रहित किया गया। वहीं, गुड्डू किराना स्टोर के संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का भी निस्तारण किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए निर्देशित करना है। अब लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























