हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी के लोग इन दिनों परेशान हैं जिनका कहना है कि मोहल्ले में अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से कोई ना कोई समस्या खड़ी हो जाती है लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। कुछ दिन पहले गैस पाइपलाइन डालने के दौरान पानी की पाइपलाइन अचानक फट गई जिसके बाद सैकड़ो लीटर पानी एक हफ्ते तक नाली में बहता रहा। इसके पश्चात अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पानी की पाइपलाइन को दुरुस्त किया लेकिन गड्ढा नहीं भरा गया जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि समय पर अधिकारी काम नहीं करते जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होती है। गड्ढे की वजह से आसपास मौजूद लोगों का इसमें गिरने का खतरा मंडरा रहा है। इंद्रलोक कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अधिकारी अपना फोन भी बंद कर लेते हैं जिसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























