हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरिद्वारी नगर से ई-रिक्शा का चार्जर चोरी करने वाले चोर को मालिक ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर कॉलोनी के उमेश कुमार ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। 20 जून को वह ई-रिक्शा लेकर अपनी ससुराल हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरिद्वारी नगर में आया था। रात के वक्त अज्ञात चोर ने ई-रिक्शा का चार्जर चोरी कर लिया और फरार हो गया। शुक्रवार को पीड़ित अपने चचिया ससुर के साथ किसी काम के सिलसिले में मोहल्ला चमरी में गया हुआ था। चमरी फाटक पर पीड़ित ने एक व्यक्ति को उसके चार्ज के साथ देखा। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति व ससुर ने आरोपी को दो दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीर जी मलाई चाप वाले लेकर आए हैं: नॉनवेज का स्वाद अब वेज में: 8266888248
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























