हेलमेट लगवा कर पेट्रोल डलवाने पहुंचे दो पहिया वाहन चालकों की संख्या बढ़ी












हेलमेट लगवा कर पेट्रोल डलवाने पहुंचे दो पहिया वाहन चालकों की संख्या बढ़ी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोमवार से नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के तहत बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाने पहुंचे दो पहिया वाहन सवारों को पेट्रोल नहीं दिया गया। इस दौरान कई जगह नोकझोंक भी हुई लेकिन पेट्रोल पंप कर्मियों ने शासन के नियमों का हवाला देकर पेट्रोल देने से इंकार कर दिया। दरअसल सड़क हादसों में जान गंवाने वालों में उन लोगों की संख्या अधिक होती है जो कि बाइक व स्कूटी पर वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते। सरकार ने सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से नियम लागू किया है। इसके तहत बिना हेलमेट चलने वाले वाहन सवारों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। सोमवार को पहले दिन अधिकतर लोग हेलमेट लगाकर ही बाइक व स्कूटी में पेट्रोल डलवाने पहुंचे। हालांकि कुछ लोग बिना हेलमेट के पहुंचे जिन्हें पेट्रोल पंप कर्मियों ने वापस लौटा दिया और बताया कि हेलमेट लगाने के बाद ही पेट्रोल दिया जाएगा।

हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545







  • Related Posts

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी भाषा मेरा अभिमान सरस्वती शिशु मंदिर ,मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया…

    Read more

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया विजडम वुड पब्लिक स्कूल, धनौरा हापुड़ के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जहां डॉ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया
    error: Content is protected !!