
👁 51 views Views
नवनियुक्त जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नवनियुक्त जिलाधिकारी कविता मीणा ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट में जन समस्याएं सुनी और लोगों को उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से तुरंत संपर्क कर समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए।
हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय का तबादला होने के बाद कविता मीणा ने जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है जिन्होंने चार्ज संभालने के बाद लोगों की समस्याएं सुनी और शीघ्र से शीघ्र गुणवत्ता के साथ समस्या के निपटारे के निर्देश दिए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























