
नई रेल लाइन से हापुड़ सहित वेस्ट यूपी के जिलों का होगा भग्योदय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद से सीतापुर तक 403 किलो मीटर लम्बी निर्माणाधीन रेल लाइन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली, शाहजहांपुर आदि का भाग्योदय होगा तथा बेहतर कनकटिविटी मिलने से धार्मिक पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार का सृजन होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने गाजियाबाद से सीतापुर तक 403 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रेल नेटवर्क के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। लगभग 14,926 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से न केवल वेस्ट यूपी में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि माल ढुलाई और व्यापार में भी क्रांति आएगी। विशेष तौर से दिल्ली-लखनऊ, मेरठ-लखनऊ के बीच रेल यातायात पर असर पड़ेगा।
वर्तमान में गाजियाचाद-सीतापुर रूट पर क्षमता से 168% ज्यादा ट्रैफिक है। इस नई लाइन के बनने से दिल्ली-गुवाहाटी रूट पर दबाव कम होगा। सबसे खास बात यह है कि शहरों के भीतर होने वाली भीड़भाड़ से बचने के लिए दिल्ली-लखनऊ, मेरठ-लखनऊ के बीच हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर में बाईपास रेल लाइनें और 6 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे लंबी दूरी की सुपर फास्ट ट्रेनें मुख्य स्टेशनों पर फंसे विना तेजी से निकल सकेंगी। एक तरह से रेल यातायात के हिसाब से एक नई क्रांति होगी। विशेष तौर से हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर जिलों को विशेष फायदा होगा। करीब सवा करोड़ की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627

























