
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग के समर्थन में रैली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गौ प्रेमियों ने रविवार को गौ सम्मान आहवान अभियान के तहत एक जागरुकता रैली निकाली। गौ प्रेमियों की मांग है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। इस संबंध में वह 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपेंगे।
रविवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक रैली श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर खाटू श्याम बाबा मंदिर, छोटी मंडी, बाजार बजाजा, कसेरठ बाजार, कोठी गेट, मंशा देवी मंदिर, तहसील चोपला से फ्रीगंज रोड रेलवे पार्क से होते हुए कलेक्टरगंज हनुमान मंदिर से होते हुए रेलवे रोड से अतरपुरा होते हुए पक्का बाग स्थित गौशाला पर संपन्न हुई। इस दौरान दो प्रेमियों, गौ रक्षों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गौ माता के उद्घोष से इलाका गूंज उठा। सभी से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के अभियान में साथ देने की अपील की गई। गौ भक्तों ने बताया कि 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने गौ सम्मान दिवस में लोगों से पहुंचने की अपील की है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























