👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस गश्त को देखकर तार चोर गिरोह सामान छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। यह घटना थाना सिम्भावली के गांव सिखेड़ा के जंगल की है। हुआ यह था कि थाना सिम्भावली पुलिस रात्रि गश्त करते हुए गांव सिखैड़ा के जंगल में पहुंची तो तार चोर गिरोह को पुलिस ने ललकारा। बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 500 मीटर तार, तार काटने के औजार, सौनालिका ट्रैक्टर बरामद किया है।


























