👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के गांव धनौरा में बदमाश एक ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर ले उड़े। किसान अशोक कुमार के नलकूप पर एक 25 केवी का एक ट्रांसफार्मर लगा है। रात्रि मे किसी वक्त बदमाश आए और ट्रांसफार्मर को जमीन पर गिरा कर उसमें से कीमती सामान चोरी कर ले उड़े। अवर अभियंता ह्दय शंकर प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।





















