
सशक्त नारी,विकसित भारत का संदेश
हापुड सूवि(ehapurnews.com):पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अभियान में मानव श्रृंखला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पोषण पखवाड़ा वर्ष 2026 के अंतर्गत जनपद स्तर पर नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत “सशक्त नारी, विकसित भारत” का संदेश देते हुए मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण एवं पोषण के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा महिला विभूतियों पर आधारित लघु नाटिका एवं लोकनृत्य जैसे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिलाओं के योगदान एवं उनके सशक्तिकरण के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मानव श्रृंखला के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए पोषण एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रसारित किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नारी सशक्तिकरण को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए सभी को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























