
👁 45 views Views
शुगर मिल से जुड़ा मामला आर्थिक अपराध शाखा को भेजा जाएगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली शुगर मिल ने किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया है। लगातार हो रही देरी से किसान बेहद परेशान है। ऐसे में शासन ने सिम्भावली शुगर मिल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। किसान का करीब 220 करोड रुपए बकाया होने और बार-बार निर्देशों के बावजूद भुगतान नहीं करने पर मिल प्रबंध निदेशक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पहले इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा से कराएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























