जनपद हापुड़ लाया गया 85 लाख की लूट का मास्टरमाइंड व 50 हजार का इनामी बदमाश, मास्टरमाइंड से मिले 10 हजार रुपए










जनपद हापुड़ लाया गया 85 लाख की लूट का मास्टरमाइंड व 50 हजार का इनामी बदमाश, मास्टरमाइंड से मिले 10 हजार रुपए

हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर हुई 85 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 62 लाख रुपए बरामद हुए हैं। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के सरगना रिफाकत को भी कोच्चि से दबोच लिया है। टीम प्लेन के माध्यम से हथियार समेत उसे हापुड़ लेकर पहुंच गई है। गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड पर ₹50,000 का इनाम घोषित था। पांच सदस्यीय टीम ने इनामी को केरल से पकड़ा है। 85 लाख रुपए की लूट के मास्टरमाइंड रिफाकत से 10 हजार रुपए नकद बरामद।

पक्काबाग के पल्लेदारों ने दी थी सूचना:

मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के पक्का बाग में स्थित एक व्यापारी की प्रतिष्ठान के यहां पल्लेदारी का काम करने वाले सिंभावली क्षेत्र के गांव खगोई के जीशान और बक्सर के साबिर को जानकारी थी कि खल चूरी व्यापारी गोपाल गोयल का मुनीम अजय पाल किस तारीख में रुपए लेने के लिए यहां आता है। ऐसे में दोनों ने इसकी जानकारी अमरोहा के नौगोवा सादात के रिफाकत को दी। उसके बाद रिफाकत ने लूट की योजना को अंजाम देने के लिए अमरोहा के गांव अकबरपुर पट्टी के ललित और सुल्तानपुर के अदनान, सावेद और नावेद को अपने प्लान में शामिल किया। इसके बाद रिफाकत ने एक फूल प्रूफ योजना के तहत लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाई और 85 लाख की लूट को अंजाम देने के बाद आरोपी कोच्चि चला गया जहां एक होटल में रुका और केरल राज्य के कोच्चि बंदरगाह में क्रिसमस का जश्न मना रहा था। इस दौरान रिफाकत ने कुछ दिन पहले गिरोह के साथी को अपने मोबाइल से कॉल किया। इसकी जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने सुराग हाथ लगने के बाद कोच्चि में ही डेरा डाल लिया और उसने रिफाकत को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि टीम ने बदमाश को शुक्रवार न्यायालय में पेश किया जिसके बाद उसे वह प्लेन के माध्यम से जनपद हापुड़ लेकर पहुंच चुकी है।

कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464









  • Related Posts

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खैर पुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी पर आईटी की रेड सोमवार को खत्म हो गई। देर…

    Read more

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। ट्रेन शाम 7:20 पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। पांच मिनट ठहराव…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    नेपाल की किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज

    नेपाल की किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!