लोन कराने वाले एजेंट ने युवक के खाते से निकाले 1.97 लाख रुपए
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के परतापुर निवासी यूनुस पुत्र जफर सब्जी विक्रेता है जिसने करीब डेढ़ लाख रुपए के आसपास का लोन कराया था। लोन कराने वाले एजेंट ने उसे विश्वास में लेकर उसके खाते से करीब 1.97 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूनुस ने पिलखुवा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अड्डे पुल के नीचे सब्जी बेचता है। उसने एक युवक से लोन कराया था। 11 जून को लोन का करीब 1.43 लाख रुपए उसके खाते में आ गया। पीड़ित ने बताया कि 13 जून को जिस युवक ने लोन कराया था वह उसके पास पहुंचा और विश्वास में लेकर 1.97 लाख रुपए निकाल लिए। जब पीड़ित को मामले की जानकारी हासिल हुई तो वह बैंक पहुंचा लेकिन तब तक रुपए निकल चुके थे जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























