शराब के ठेके का सेल्समैन अपने बुने जाल में ऐसा फंसा,निकल नहीं पाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस की सतर्क नजर के आगे शराब के एक ठेके पर कार्यरत सेल्समैन पुलिस को धोखा नहीं दे सका और अपने बुने जाल में स्वयं फंस गया।सेल्समैन ने शराब की बिक्री की धनराशि को हड़पने के उद्देश्य से लूट का नाटक रहा था।
थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के ठेके धनराशि की फर्जी लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने सेल्समैन के कब्जे से शत-प्रतिशत 36,430/- रुपये नकद बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर के उपाध्याय नगर का राजेश गढ मे शराब के एक ठेके पर सेल्समैन था।सेल्समैन द्वारा शराब बिक्री की धनराशि को हड़पने के उद्देश्य से पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दी गई थी।पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।पुलिस ने कथित लूट की पूरी धनराशि बरामद कर ली है और आरोपी राजेश को जेल भेज दिया है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























