हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जाने-माने उद्यमी लोकेश सिंघल का सोमवार की तड़के दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया जिनकी अंतिम यात्रा निज स्थान जवाहरगंज, हापुड़ से शाम 4:00 बजे बृजघाट के लिए प्रस्थान करेगी। शहर के व्यापारी, राजनेता और पत्रकार अपनी-अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए आवास पर पहुंच रहे हैं। लोकेश सिंघल के निधन से परिवार में शोक की लहर है।
आपको बता दें कि लोकेश सिंघल बिजली वाले की तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया था जो कि रविवार की रात आईसीयू में भर्ती थे। सोमवार की तड़के लोकेश सिंघल का निधन होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई जिसके बाद राजनेता, व्यापारी और पत्रकार अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आवास पर पहुंचे। दोपहर 1:30 बजे के आसपास लोकेश सिंघल का पार्थिव शरीर दिल्ली से निज निवास जवाहरगंज पहुंचा जिनकी शव यात्रा शाम 4:00 बजे जवाहर गंज स्थित निज आवास से बृजघाट के लिए प्रस्थान करेगी।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























