हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी इन दिनों विदेशी परिंदों से गुलजार हो गई है। धीरे-धीरे यहां प्रवासी पक्षियों की संख्या में इजाफा हो रहा है उम्मीद है कि ठंड बढ़ने के बाद यह संख्या और भी बढ़ सकती है।
हस्तिनापुर सेंचुरी के क्षेत्र गण में इन दिनों प्रवासी पक्षियों ने आना शुरू कर दिया है। खादर इलाकों में ब्राउन क्रीक, नॉर्दन साउलर समेत लगभग सात-आठ प्रजातियां यहां देखी जाती हैं। यह पक्षी भूटान, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, यूरोप, चीन, मलेशिया आदि देशों से लंबी उड़ान भरकर यहां पहुंचते हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जाएगी वैसे यहां पक्षियों की संख्या में भी इजाफा होगा। यह परिंदे गढ़ में फरवरी के दूसरे हफ्ते तक रहते हैं जिसके बाद यह मंजिल की ओर रवाना हो जाते हैं।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033
























