
ग्राम पंचायत दहिरपुर व रज्जाकपुर में आयोजित जन चौपाल में गूंजा समस्याओ का मुद्दा
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने विकासखंड धौलाना की ग्राम पंचायत दहिरपुर/रज्जाकपुर में जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या, जिसमें मुख्यतः समस्याएं पंचायत घर बनवाने , नाली, गलियों में जल भराव ,पेंशन, कृषि सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलना, पेंशन आदि समस्याएं रही । जिला अधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओ के निस्तारण हेतु जल्द से जल्द कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने गांव वालों से गांव की विभिन्न समस्याओं जैसे खेल का मैदान की जानकारी ली गई। जन चौपाल में संदीप कुमार सन ऑफ जगबीर सिंह के द्वारा बताया गया कि उनके ग्राम में लाइट खराब हुई पड़ी है गली में आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है उन्होंने जिलाधिकारी को नाली एवं करंजे की खसरा हालात के बारे में भी अवगत कराया तथा ग्राम में साफ सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराई इस पर जिला अधिकारी ने वहां के संबंधित अधिकारी को समस्या का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया l तथा गांव वालों को 15 अगस्त के उपलक्ष में ग्राम में स्वच्छता अभियान को चलाने के भी निर्देश दिए l जन चौपाल के दौरान एक बच्ची ने अपने स्कूल की दीवार न होने की समस्या से अवगत कराया तथा उन्हें बताया कि जिसके कारण उन्हें स्कूल में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस पर जिला अधिकारी ने स्कूल की बाउंड्री बोल को अपने क्रिटिक्स गैप से शीघ्र बनाने के निर्देश दिए l चंचल पाल में जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला प्रमोशन अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी, कृषि अधिकारी को गांव में 15 तारीख से 18 तारीख के बीच में कैंप लगाने के निर्देश दिए तथा उन्हें निर्देशित किया कि इस संबंध में ग्राम वालों की जो भी समस्याएं हो उनके समस्याओं को सोने तथा उसका निस्तारण हेतु कार्यवाही करें जांचौपाल के अंत में जिलाधिकारी द्वारा गोद भराई की रसम में आरती और रोशनी की गोद भराई की गई l
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























