घायल कबूतर इलाज के लिए जैन पक्षी औषधालय पहुंचा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com):हापुड के पास गांव चमरी में एक कबूतर बुरी तरह घायल होकर जमीन पर आ गिरा। संदीप त्यागी ने जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय को कबूतर के घायल होने की सूचना दी। पक्षी औषधालय के कर्मचारी ने मोबाइल स्कूटर एम्बुलेंस पर घटना स्थल पर पहुंच कर घायल हुए कबूतर को उठाया और पक्षी औषधालय पर ले आए। पक्षी औषधालय के चिकित्सक डाoनिशात ने बताया कि घायल कबूतर का उपचार चल रहा है। पक्षी औषधालय समिति के अध्यक्ष विनीत जैन तथा उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन ने बताया कि जैन समाज द्वारा संचालित इस औषधालय मे निशुल्क पक्षियो का इलाज किया जाता है तथा स्वस्थ होने पर पक्षियो को आकाश मे उडा दिया जाता है। घायल पक्षी की सूचना मिलने पर मोबाइल स्कूटर एम्बुलेंस से उसे पक्षी औषधालय लाया जाता है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























