आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईं आई ए) के मुख्यालय लखनऊ के द्वारा उ.प्र. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से “इंडिया फूड एक्सपो (10वां संस्करण)” का आयोजन 16 से 18 जनवरी 2026 को रेगालिया ग्रीन्स, लखनऊ में किया गया। जिसका शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा किया गया। जिसमें चैप्टर हापुड़ के अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल ने भी इस एक्सपो में भाग लिया। इस अवसर पर आईआईए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा प्रदेश की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े ईकाइयों के लिए आवश्यक पालिसी रिफॉर्म्स एवं प्रमुख समस्याओं / मुद्दों को शासन के समक्ष रखा गया। इसके सहआयोजकों में इनवेस्ट यूपी और बागवानी व खाद्य प्रसंस्करण विभाग भी शामिल है।
इस आयोजन का मकसद नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों, खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं, कृषि और डेयरी उद्यमों, मशीनरी और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, पैकेजिंग, कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स, स्टार्ट-अप, शिक्षाविदो व निवेशकों को एक छत के नीचे लाना है। साथ ही फूड प्रोसेसिंग वैल्यू चेन में निवेश, तकनीकी अपनाने,कौशल विकास, एंटरप्रेन्योरशिप और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इस फूड एक्सपो में मुख्य रूप से इंडियाना फूड्स, फमीस, फलातो, संध्या प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, एशियन थाई फूड्स लखनऊ आदि कई ब्रांड्सा के स्टाल उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल में चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा, आकाश शर्मा, गौरव अग्रवाल उपस्थित रहे।

ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!