
हिन्दू रक्षा दल ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के विषय में बैठक की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हिन्दू रक्षा दल द्वारा शुक्रवार को अच्छेजा स्थित बाला जी मंदिर में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं गौ सेवकों ने समाज में गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण अभियान चलाने, अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने तथा शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी मांग को सरकार तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल अलका त्यागी नितिन भाटी अनुराग गोयल गौरव मनीष देव कुनाल सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























