ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर हाईवे रहेगा जाम मुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की सम्भावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात नियंत्रण के लिए व्यापक कदम उठाए है। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व 16 जून को है।
मेला स्थान- जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर गंगा स्नान हेतु पश्चिमी उत्तर प्रदेश दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब आदि से बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचते है। इस बार पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु एक दिन पहले ही पहुंचना शुरु हो जाते है।
यातायात है खास समस्या- बृजघाट गंगा तट पर हर स्नान के दिन यातायात जाम की समस्या पैदा होती है और श्रद्धालु कई-कई घंटे जाम में फंसे रहते है औऱ पुलिस की सारी व्यवस्थाएं धरी रह जाती है। ट्रैफिक जाम की समस्या ने निबटने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बृजघाट का दौरा कर रुट डायवर्जन व्यवस्था को परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि दिल्ली- लखनऊ राजमार्ग को पूरी तरह जाम मुक्त रखना है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























