हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रविवार को शादी के मंडप में पहुंची दूल्हे की पहली पत्नी ने जबरदस्त हंगामा किया जिसके बाद दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने 420 का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।
दरअसल पिलखुवा के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक की इंटरनेट मीडिया पर पास के जिले के रहने वाली एक युवती से बातचीत शुरू हुई जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढीं और दोनों ही लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ कोर्ट मैरिज भी की हुई है और वह बिना बताए दूसरी शादी करने जा रहा था। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। साथ ही दुल्हन के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
स्विमिंग सीखने व गर्मियों में तैरने का लुत्फ उठाने के लिए संपर्क करें-
विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुआ
9818848419
समय:
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक हर घंटे बैच है।
Rs 100 प्रति घंटा या Rs 2000 कोचिंग सहित 1 महीने के लिए।

























