हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि विद्यालय के 18 से अधिक छात्र-छात्राओं ने जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की। परीक्षा में स्पर्श अग्रवाल ने 99.33 पर्सेटाइल प्राप्त कर जिले में प्रथम तथा दिव्यांशु शर्मा ने 99.06 पर्सेटाइल से द्वितीय स्थान प्राप्त कर दीवान पब्लिक स्कूल का नाम शहर में रोशन किया। अपने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के निदेशक एच.एम. राउत एवं प्रधानाचार्या शुभा अवस्थी छात्रों को विद्यालय में बुलाकर उनका हार्दिक अभिनन्दन किया। निदेशक महोदय ने अपने होनहार बच्चों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें जे.ई.ई. एडवान्स्ड परीक्षा को भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने हेतु अपनी शुभ कामनाएँ प्रेषित की। प्रधानाचार्या ने छात्रों को शुभाशीष देते हुए उनकी उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की ।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























