
हापुड़ के खाद विक्रेताओं के विरुध्द सरकार करेगी मजबूत पैरवी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में खाद की कालाबाजारी की आरोपी चार फर्मों के विरुध्द दर्ज कराए गए दो मुकद्दमों की शासन स्तर पर कड़ी व मजबूत पैरवी की जाएगी ताकि आरोपियों को दंडित कराया जा सके। साथ ही नकली कीटनाशक दवा विक्रेता भी नहीं बख्शे जाएंगे।
यह जानकारी संयुक्त कृषि निदेशक अशोक कुमार यादव ने शनिवार को हापुड़ में पत्रकारों को दी। वह कृषि विभाग की टीम के साथ किसानों द्वारा खरीदे गए यूरिया के सत्यापन की जांच हेतु आए थे। टीम ने गढ़मुक्तेश्वर के गांव हैदरपुर में किसान परमजीत, जो 108 बीघा भूमि के मालिक है, ने 26 बैग यूरिया खरीदा था, की जांच की गई और विक्रेता के स्टाक से मिलान किया गया था जो सही पाया था। इसके अतिरिक्त गांव आलमपुर में नितिन त्यागी व गांव नली हुसैनपुर (हापुड़) के किसान भूदेव शर्मा की यूरिया खरीद की जांच की गई।
बता दें कि हापुड़ की दुर्गा ट्रेडिंग कम्पनी व चेतन प्रकाश ऐंड कम्पनी के विरुद्ध अनुदानित उर्वरकों को उत्तर प्रदेश से बाहर बेचने के आरोप में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई है
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























