गमगीन माहौल में हुआ सिपाही का अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी व त्रिपुरा पुलिस में तैनात सिपाही माइकल बाना की त्रिपुरा के अगरतला में छत से गिरकर मौत हो गई थी जिनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
छह वर्षीय आयुष ने अपने पिता की चिता को मुखागनी दी। इस दौरान गांव में मातम छा गया। आपको बता दें कि माइकल बाना त्रिपुरा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे जिनकी छत से गिरकर मौत हो गई थी। सिपाही का शव गांव पहुंचा जिनकी अंतिम यात्रा में आसपास के क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। माइकल की मौत से पिता जोगिंदर सिंह, माता ओमवती, पत्नी प्रीति, पुत्री माही, पुत्र आयुष आदि गम में डूबे हुए हैं।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























