
बारिश में भी जारी रहा किसानों का धरना
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): गन्ना भुगतान, भ्रष्टाचार एवं किसानों की अन्य गंभीर समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना तहसील गढ़मुक्तेश्वर में गुरुवार छठे दिन भी जारी रहा। मौसम खराब एवं अधिक सर्दी होने के कारण जो कार्यक्रम पशुओं का तहसील में बांधने का था वह स्थगित किया गया। किसानों ने कहा कि तहसील में जल्द बड़ी पंचायत होगी जब तक भ्रष्टाधिकारियों को नहीं भेजा जाता जब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
बड़ी लापरवाही- नहीं बन रहे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र फाइलों का लगा ठेर किसान मजदूर काट रहे चक्कर।
पंचायत की अध्यक्षता हरीराज गुर्जर दयानगर एवं संचालन सुनील चौहान ने की। इस मौके पर मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी युवा मंडल अध्यक्ष चौहान संजय सिंह गिर्राज सिंह देवेंद्र कुमार सेवाराम सुभाष चौहान अमरदीप सिंह मनोज प्रधान निजामुद्दीन नौशाद नेताजी मुकीम चौधरी अमित प्रधान विपिन चौहान अनुज यादव रवि यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील भड़ाना मुकेश चौहान एडवोकेट आरिफ फजर रहीस प्रधान जी दीपक यादव सुनील चौहान तेजवीर चौहान लाल सिंह विश्वकर्मा अमित चौहान पवन चौहान सोनू चौहान आदित्य सिंह बादल रितिक चौहान अनुज सिंह नरेश ठेकेदार अनुज चौहान नीरज युटुबर फौजी ठौलपुर आदि सैकड़ो से अधिक संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान भाई मौजूद रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























