👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता निवासी 22 वर्षीय दिनेश का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने गृह क्लेश से तंग आकर आत्महत्या कर ली जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।
बताया जा रहा है कि दिनेश बरेली में मजदूरी करता था जो कि चार दिन पहले ही गांव आया था। किसी बात से परेशान होकर उसने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो लटकी लाश देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























