
कंप्यूटर ऑपरेटर पर फैक्ट्री संचालक ने लगाया तीन लाख हड़पने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की मसूरी-गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक इलाके की एक फैक्ट्री के संचालक ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर तीन लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में बाथरूम फिटिंग का समान बनाया जाता है। कंपनी के प्रबंधक सोनू कुमार ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व पिलखुवा थाना क्षेत्र के युवक को कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त किया था। बताया जा रहा है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने तीन लाख रुपए हड़प लिए जिसके बाद पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786


























