आबकारी टीम को जनपद में शराब की बिक्री ठीक ठाक मिली
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): आला अफसरों के निर्देश पर जनपद हापुड में शराब बिक्रेताओं के ठिकानों की जांच पड़ताल आबकारी टीमों ने की और जनपद भर में शराब की बिक्री ठीक ठाक मिली कहीं कोई खामी नहीं मिली।
वी० के० सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 मय स्टाफ द्वारा अपराध निरोधक क्षेत्र धौलाना में नवनियुक्त आबकारी सिपाही द्वारा आवांटित बीट का निरीक्षण किया गया और साथ ही सिखेडा मोड़ पिलखुवा देशी/विदेशी/बियर/NH-Aमॉडल शॉप/बस अड्डा देशी/बस अड्डा मॉडल शॉप/खेड़ा देशी/विदेशी/बियर/लाखन बियर/छिजारसी देशी/विदेशी/नारायणपुर देशी/समाना देशी/विदेशी/बियर/सपनावत देशी/विदेशी/बियर/सिरोधनदेशी/विदेशी/बियर/देहरा देशी/ विदेशी/बियर/दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया व उक्त दुकानों का गोपनीय रुप से टेस्ट पर्चेज कराया गया,विक्रेताओं द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया।
2-प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 मय स्टाफ द्वारा बीती शाम दिनांक 10 जुलाई 23 को आहताबस्ती राम, मीरा की रेती, विदेशी/देशी/बियर दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक सत्यापन किया गया। रेन्डमली रुप से दुकान में रखे पौवों,वियर केन, बोतलो के क्यू आर कोड की जांच की गई सही भरे पाए गए।
3-गोपाल जी श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 मय आबकारी स्टाफ द्वारा 10 जुलाई 2023 कोे देशी/विदेशी/बीयर नई चुंगी बुलंदशहर रोड देशी/विदेशी/बीयर भटियाना देशी/विदेशी/बीयर अमरपुर इमटोरी गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराई गई विक्रेता द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया व आकस्मिक निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया गया,आकस्मिक रुप से दुकान में रखे पौवो, बोतलो के क्यू आर कोड की जांच की गई सही पाए गए।सभी अनुज्ञापीओं को निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा संबंधित दुकानों पर कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।1-सभी संबंधित दुकानों को पूर्ण रूप से ढक दिया जाय।2- सभी दुकानों पर बड़े बड़े अक्षरों में रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए।3-मदिरा का विक्रय निर्धारित मूल्य पर ही हो।4-दुकानों का संचालन आबकारी के नियमों के पूर्णतः अनुकूल करें।6- दुकानों पर cctv कैमरे 24*7 क्रियाशील रहें।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540























