
जिलाधिकारी ने गांव का दौरा कर सुनी किसानों की समस्याएं
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने तहसील हापुड़ व धौलाना के ग्राम चितौली तथा चिचोई का भ्रमण कर चकबंदी/अंश निर्धारण प्रक्रिया की प्रगति का स्थलीय दौरा किया। जिलाधिकारी ने काश्तकारों से सीधे संवाद किया और उनकी आपत्तियों को सुना।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंश निर्धारण का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से किया जाए। प्रत्येक काश्तकार को उसकी मूल जोत के अनुपात में, मूल्यांकन के आधार पर एवं चक मार्ग-सिंचाई नाली की सुविधा के साथ चक आवंटित किया जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि अंश निर्धारण पर प्राप्त आपत्तियों का धारा-9, धारा-10 एवं धारा-20 के तहत समयबद्ध निस्तारण हो। कोई भी पात्र काश्तकार चक से वंचित न रहे। वरासत, बंटवारा एवं त्रुटि सुधार के मामले प्राथमिकता से निपटाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व एवं चकबंदी टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर किसान की मौजूदगी में चक की पैमाइश कर मेड़बंदी कराएं। चक मार्ग, खलिहान, खाद के गड्ढे, आबादी एवं सार्वजनिक स्थल नियमानुसार छोड़े जाएं। गांव में मुनादी एवं चौपाल के माध्यम से किसानों को अंश निर्धारण, चक आवंटन एवं अपील की प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अंश निर्धारण में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा यदि किसी को आपत्ति है तो लिखित रूप से दें, नियमानुसार निस्तारण होगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























