
डीएम ने पूर्व सैनिकों व संस्थाओं के साथ 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद की डीएम कविता मीना (आई.ए.एस.) एवं अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय व पूर्व सैनिको द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में 27वीं कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा वीरनारी मुन्केश देवी पत्नी शहीद स्व० राज सिंह (17 जाट) निवासी हाल सैनिक कालोनी बाबूगढ छावनी तहसील व जिला हापुड़ को शाल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले०क० विवेक सिंह, वारंट आफिसर मनबीर सिंह-उपाध्यक्ष जिला सैनिक बंधु, कैप्टन राजेश-जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ, हवलदार शाहिद अली-जिलाध्यक्ष एईडीसी, कैप्टन महीपाल सिंह, भारी संख्या में कारगिल युद्ध में शिरकत करने वाले पूर्व सैनिक उपस्थित रहें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























