
चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना बाबूगढ़ में समाधान दिवस के दौरान सीओ दीपक चतुर्वेदी, तहसीलदार स्वाति गुप्ता एवं एसएसआई नवीन कुमार गौतम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों एवं अन्य जनसमस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। थाना समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























