
उपले चोरी होने पर हुआ था विवाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दरअसल सुरेंद्र के उपले रखे हुए थे जिसे एक व्यक्ति ने उठा लिया और हाथ सेंकने के लिए उपलों को जलाया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया और माहौल गर्मा गया। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गांव में दहशत की स्थिति बन गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेंद्र ने बताया कि उसके यहां से उपले पिछले कुछ दिनों से चोरी हो रहे थे। शुक्रवार उसे सूचना मिली कि गांव सलाई का एक युवक उपले अपने साथ ले जा रहा है। जब मौके पर पहुंच कर सुरेंद्र ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया जिसने उग्र रूप ले लिया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, गली-गलौज हुआ। क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण मिश्रा, देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों को संभाला। इस दौरान चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























