👁 0 views Views
गढ़ के केवट की बदायूं में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणित तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर की मीरारेती निवासी केवट नरेश कुमार की बदायूं में बाइक से गिरने पर मौत हो गई। नरेश की मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मचा है और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। नरेश बृजघाट गंगा तट पर तीर्थ यात्रियों के लिए नाव चलाता था।
नरेश शुक्रवा को बदायूं एक समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी में गया था। जहां वह बाइक से गिर कर घायल हो गया। लोग घायल को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878
























