👁 0 views Views
रोडवेज के ब्रेक हुए फेल वाहन क्षतिग्रस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर शुक्रवार की रात एक रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि दो टोल कर्मियों को चोट लग गई।
छिजारसी टोल प्लाजा पर रात एक रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। यह बस गढ़मुक्तेश्वर डिपो की थी जो दिल्ली से आ रही थी। बस के ब्रेक फेल होते ही टोल पर अफरा-तफरी मच गई और यह बस एक अन्य वाहन से जा टकराई और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान दो लोग चोटिल हुए बताए गए है।

Tuitions available: contact 7351945695
























