हापुड, सीमन (ehapurnews.com): कल्पना चावला आई टी आई कुचेसर चौपला हापुड़ पर संस्थान में मेघावी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्वामी विवेकानंद डीजी शक्ति योजना अंतर्गत निशुल्क टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि गढ़ विधानसभा विधायक हरेंद्र तेवतिया, डॉक्टर कर्नल डीपी सिंह रजिस्ट्रार मोनाड़ विश्वविद्यालय हापुड़ ,महिला चौकी प्रभारी प्रतिमा त्यागी, सुभाष प्रधान चेयरमैन दयावती कॉलेज ऑफ लॉ डॉ. आदित्य त्यागी, धनवीर शास्त्री, अरविंद कुमार ग्राम प्रधान बंगोली, रविंद्र प्रधानतिगरी, प्रदीप प्रधान ग्राम फतेहपुर, बंटी शर्मा, विपुल चौधरी, मनोज प्रधान कुचेसर चोपला, जय हिंद स्कूल के प्रबंधक राकेश शर्मा के द्वारा संस्थान में अध्ययनरत छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त टेबलेट वितरित किए गए।

गढ़ विधायक तेवतिया ने कहा कि छात्र ‘छात्राओं को निशुल्क टेबलेट उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दिए जा रहे हैं इसका अपने जीवन में सदुपयोग करें और पढ़ाई में रूचि रखते हुए अपने भविष्य को सवारे। कुचेसर चोपला महिला चौकी प्रभारी प्रतिमा त्यागी ने भी बच्चों का शिक्षा व उनके भविष्य के प्रति जागरूक किया। समारोह में संस्थान के प्रधानाचार्य कपिल शर्मा, संदीप शर्मा,संदीप त्यागी, अरविंद कुमार, सोनू नागर, तेजेंद्र,कंचन रानी ,सविता आदि उपस्थित थे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622























