👁 1 views Views
विद्युत बिलिंग 12 जून तक बंद रहेगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने 9 जून रात 10 बजे से 12 जून सुबह 8 बजे तक बिलिंग सेवा बंद करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में देहात अंचल की बिलिंग प्रणाली को उच्चीकृत करने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य पूरा होते ही बिलिंग सेवाएं फिर से शुरु कर दी जाएगी। इसलिए इस अवधि में उपभोक्ता बिल जमा करने, बिल को संशोधित कराने समेत अन्य कार्य नहीं करा सकेंगे।
10 जून से 12 जून सुबह 8 बजे तक उपभोक्ताओं का बिजली संबंधित कोई कार्य नहीं होगा। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि 9 जून रात 10 बजे से 12 जून तक सेवाएं बंद रहेगी। इसके बाद सेवाओं को बहाल कर दिया जाएगा।
भारी डिस्काउंट पर खरीदें एसी, कूलर, पंखे, फर्नीचर आदि : 9286716214
























