गौकश ने पुलिस पर चलाई गोली,जबाव में पुलिस गोली से घायल हुआ गौकश
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की गुरुवार की भोर में एक बाइक सवार कुख्यात गौकश व हिस्ट्रीशीटर बदमाश से हुई सशस्त्र मुठभेड़ में गौकश घायल हो गया।पुलिस ने बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया है और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने घायल गौकश के कब्जे से नकदी, अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, एक बाइक एवं पशु कटान में प्रयुक्त औजार बरामद किए है। पूछताछ के दौरान घायल व गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस को अपना नाम रोहिल पुत्र कमरूदीन कुरैशी निवासी ग्राम अल्लाबख्शपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ बताया है।
पुलिस उपाधीक्षक गढ़मुक्तेश्वर ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस बागड़पुर तिराहे पर चैकिंग कर रही थी कि एक संदिग्ध बाइक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर करते हुए भाग निकला।पुलिस ने जबाव में गोली चलाई तो बदमाश घायल हो गया।पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार घायल बदमाश शातिर किस्म का गौकश अपराधी व थाना गढ़मुक्तेश्वर का हिस्ट्रीशीटर है,साथ ही गौवध अधिनियम में वांछित चल रहा था तथा गौकश रोहिल के विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास व गौकशी आदि संगीन अपराधों के करीब एक दर्जन से अधिक मुकद्दमे पंजीकृत हैं।
निवेश करने का सुनहरा मौका
आनंद विहार हापुड़ में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत दुकान एवम ऑफिस ।
DM कार्यालय के बराबर में
होशियारी देवी हॉस्पिटल के सामने
पार्किंग सुविधा के साथ
लोन सुविधा उपलब्ध
15.88 लाख से शुरू ।
पाएं coin हर बुकिंग पर ।
ऑफर केवल 10 बुकिंग पर मान्य ।
संपर्क: 9520807055

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























