अमृतकाल के प्रथम बजट से देश शक्तिशाली बनेगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जनपद हापुड़ के प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को हापुड़ में केंद्र सरकार के बजट को देश के प्रदेश के लिए विकासोन्मुखी बताया और कहा कि केंद्र सरकार का बजट एक ऐसा बजट है जिसमें भाषा, क्षेत्रवाद व वर्ग भेद से ऊपर उठ कर समाज के हर वर्ग की तरक्की के लिए व्यवस्थाएं की गई है। देश भर में रेल व सड़क मार्गों का सुगम बनाया गया है। प्रदेश मंत्री बुधवार की अपराह्न हापुड़ में बजट पर चर्चा के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री ने कहा कि यह अमृतकाल का यह पहला बजट है और बजट में ऐसी व्यवस्था की गई है कि देश हर क्षेत्र में और तेजी से तरक्की करे। महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, मजदूरों आदि के हितों की रक्षा इस बजट में की गई है। देश की रक्षा तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के बजट खाते में वृद्धि की गई है। बजट से देश हर क्षेत्र में आत्म निर्भर और शक्तिशाली बनेगा। भाजपा के विरोधियों ने भी बजट का स्वागत किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेती, रक्षा, शिक्षा आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है।
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक विजयपाल, डा.रमेश अरोरा आदि उपस्थित थे।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622























