
6 किलोमीटर लंबी पांच सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे 3.60 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गन्ना विभाग ने शुगर मिलों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण, मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा है। करीब छह किलोमीटर लंबी सड़कों पर तीन करोड़ 60 लाख रुपए खर्च होंगे। ऐसे में प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेज दिया है। स्वीकृति और बजट मिलने के पश्चात सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
गन्ना विभाग ग्रामीण अंचल में पांच सड़कों की विशेष मरम्मत और निर्माण कराएगा। इसकी लंबाई करीब छह किलोमीटर है। डासना धौलाना गुलावठी मार्ग से नाटो की मढेया मार्ग का नवीनीकरण, पारपा से गेसूपुर मार्ग का नवनिर्माण, हस्सुपुरा बाईपास मार्ग पर पुनर्निर्माण, मध्य गंगानहर कुलपुर से कल्याणपुर तक विशेष मरम्मत कार्य व मरम्मत कराई जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























