हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव असौड़ा को शहर से जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों बेहद खराब हालत में है। स्थानीय निवासी रितेश शर्मा ने अधिकारियों को मामले में शिकायती पत्र भी सोपे है जिनकी मांग है कि इस क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त किया जाए। यहां अक्सर पानी भरा रहता है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। दर्जनों लोग इस क्षतिग्रस्त सड़क के कारण हादसे का शिकार भी हो चुके हैं।
रितेश शर्मा ने बताया कि पिछले लंबे समय से सड़क की हालत बेहद दयनीय स्थिति में है। आलम यह है कि लोगों का निकलना इस सड़क से दूभर हो रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। स्थानीय लोग इस क्षतिग्रस्त सड़क के कारण कई बार हादसे का शिकार भी हो चुके हैं लेकिन अधिकारी हैं कि इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे। आपको बता दें कि असौड़ा गांव को हापुड़ शहर से जोड़ने का यह प्रमुख मार्ग है जिससे सैकड़ो लोगों का प्रतिदिन आवागमन रहता है लेकिन अभी तक किसी ने इसकी सुद्ध नहीं ली है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द टूटी सड़क को दुरुस्त किया जाए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























