जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के पांच दिन बाद हुई मरीज की मौत का मामला गर्माता जा रहा है. बुधवार को मृतक के परिजन जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कार्रवाई की मांग की.
परिजनों का कहना है कि गाजियाबाद के लोनी निवासी विनोद सक्सेना को पथरी की शिकायत पर इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने 20 जून को दूरबीन के माध्यम से विनोद सक्सेना का आपरेशन किया. आपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई जिसके बाद शनिवार को उसने दम तोड़ दिया. विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है जिन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से न्याय की मांग की.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*























