
होटल पर पहुंचे दबंगों की होटल कर्मियों से हुई कहासुनी, जमकर चले लाठी-डंडे
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने होटल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मामला गुरुवार की शाम करीब 4:45 बजे के आसपास का है जब कुछ दबंग खाना खाने के लिए होटल पर पहुंचे। इसी बीच कच्ची रोटी को लेकर होटल कर्मियों तथा दबंगों में कहासुनी हो गई। इस दौरान जमकर झाड़ू, लाठी-डंडे चले। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























