बस को रोककर दबंगों ने यात्रियों को पीटा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित पुराने दिल्ली-लखनऊ हाईवे 9 पर सिंभावली से आगे निकलते ही 50 सवारियों से भरी एक डग्गामार बस को बुधवार की रात करीब 9 बजे दो कारों ने जबरन रोक लिया। दो इनोवा कारों में से निकले करीब 20 से अधिक युवक लाठी, डंडे, सरिया लेकर बस पर टूट पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी की आवाज सुनते ही हथियारबंद युवक वहां से फरार हो गए।
आपको बता दें कि एक डग्गामार बस रात करीब नौ बजे 50 सवारियों को बैठाकर बदायूं से हिमाचल के बद्दी के लिए जा रही थी। जैसे ही डग्गामार बस दिल्ली लखनऊ-हाईवे पर सिंभावली से आगे निकली तो दो इनोवा कारों में लेस करीब 20 से अधिक युवकों ने बस को ओवरटेक कर रोकना चाहा। लेकिन बस एक कार को पास करते हुए आगे की तरफ दौड़ी। जिसके बाद 500 मीटर की भाग दौड़ में दूसरी कार सड़क पर बीचो-बीच रुक गई। जिसके बाद बस चालक ने तेज ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया। जिसके बाद बस के आगे ओर पीछे से कारों से उतरे करीब 20 से अधिक दबंग हाथों में सरिया, लाठी और हॉकी होकर लेकर बस पर चढ़ गए और बस के आगे और पीछे के शीशे भी तोड़ दिए। करीब 15 मिनट तक हाईवे रुक गया। हथियारबंद युवकों ने बस सवारी समेत रास्ते में रुकने वालों को भी पीटा। घटना में महिला व बच्चों समेत कई सवारी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर लाठी-डंडों से लैस युवक वहां से भाग गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बदायूं में बस वालों ने किसी के साथ मारपीट की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सभी आरोपी वहां से भाग गए। मामले की जांच की जा रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























