Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव अयादनगर मार्ग पर काली नदी के ऊपर बन संकरे पुल की जगह अब नया पुल बनाया जाएगा। चार करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण होगा जिससे 18 गांव के लगभग 30,000 से अधिक लोगों को लाभ पहुंचेगा, पुल का निर्माण 1960 में कराया गया था। उसे दौरान वाहनों की संख्या भी कम हुआ करती थी लेकिन आज की तारीख में 62 साल पुराना यह पुल जगह-जगह से जर्जर हो गया है। साथ ही संकरा होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी भी होती है। पिछले कई वर्षों से ग्रामीण नए पुल की मांग कर रहे थे जिसका रास्ता साफ हो गया है। यूपी स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड के जनरल मैनेजर संदीप गुप्ता ने टेंडर जारी किया है। यह पुल काली नदी के ऊपर से होकर गुजर रहा है। टेंडर के 1 साल के अंदर पुल का निर्माण संबंधित फार्म के ठेकेदार को करना होगा।
वर्तमान में इस पुल से गांव अयादनगर उत्तरी, अयादनगर दक्षिणी, भिकनपुर, भमैड़ा, नूरपुर, नूरपुर की मढैया, खेड़ा, भटैल, झंडा, अहमदानगर, करीमपुर, ताजपुर, असावर, काकोड़ी, शेखपुर, बानबोई सहित अन्य गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं।
ये भी पढ़ेः अपडेट: एसआईबी को एक करोड़ की टैक्स चोरी मिली
https://ehapurnews.com/update-sib-found-tax-evasion-of-rs-1-crore/
Tata Croma में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000























