
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला की रहने वाली ओमवती का एक लाख से भरा बैग लेकर ऑटो चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक महिला का एक लाख रुपए से भरा नोटों से भरा थैला लेकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बाबूगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुचेसर रोड चोपला की रहने वाली ओमवती ने बताया कि 24 दिसंबर को वह ₹100000 लेकर अपनी बेटी के पास जा रही थी। उन्होंने हापुड़ जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा लिया। ऑटो चालक ने उन्हें तहसील चोपला हापुड़ पर उतार दिया लेकिन रुपयों से भरा थैला ऑटो में ही रह गया। जैसे महिला को पता चला उसने शोर मचाया तो ऑटो चालक ऑटो को लेकर फरार हो गया। ओमवती ने शोर मचाया लेकिन ऑटो चालक फरार हो गया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने ऑटो चालक संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























