
दिगम्बर जैन मुनि श्री शुभ चन्द्र सागर जी महाराज का हापुड से मगंल बिहार हुआ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार मे गत कुछ दिनो से विराजमान दिगम्बर जैन मुनि श्री 108 शुभ चन्द्र सागर जी महाराज का आज प्रातःकाल आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से उपेडा को मगंल बिहार हुआ। महाराज जी पदयात्रा करते हुए मुरादाबाद होते हुए अहिक्षेत्र रामनगर जायेगे।
आज प्रातःकाल आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से चलकर महाराज जी श्री 108 समोशरण पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शकंर गंज पर दर्शन करते हुए कुछ समय संदीप जैन के गढ रोड प्रतिष्ठान पर पर रूकते हुए उपेडा की ओर प्रस्थान कर गये।
जैन समाज के चेयरमैन प्रदीप जैन, संरक्षक अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन, सुरेश चन्द जैन, विकास जैन, विशाल जैन, सुबोध जैन, संदीप जैन, मंजू जैन, मगन जैन, ममता जैन आदि मगंल बिहार मे साथ थे।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























